चुनाव

“एक बार सोनिया गांधी के बीमार पड़ने पर मैंने विमान भेजने की पेशकश की थी…ये मेरे सिद्धांत हैं”- बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सियासत तेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के तमाम हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. तो इसी बीच उनका एक साक्षात्कार सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश के लिए भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया है और कहा है कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में क्या-क्या करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि “मैं 3 करोड़ और घर बनाना चाहता हूं. अब, आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य आश्वासन योजना है. ये 55 करोड़ लोगों को इलाज का विश्वास है. यह इस बात का भरोसा है कि मोदी सरकार आपके साथ है.”

पीएम मोदी ने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की भी मदद की है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर खुलासा किया कि एक बार वह वाराणसी में चुनाव प्रचार के दौरान बीमार पड़ गई थीं. तब उन्होंने सोनिया गांधी के लिए विमान भेजने की पेशकश की थी. पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरे सिद्धांत हैं और यह राजनीति से परे हैं. जब भी किसी परिवार में कोई समस्या आती है, तो इसे राजनीति से ऊपर उठकर हल किया जाना चाहिए. इसी के साथ ही पीएम ने एक और बात शेयर करते हुए कहा कि “मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, जब दमन में सोनिया जी (सोनिया गांधी) को ले जा रहा अहमद पटेल साहब का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मैंने उनसे कहा कि मैं एक एयर एम्बुलेंस भेज रहा हूं, लेकिन अहमद पटेल साहब ने मुझे बताया कि वे सभी ठीक हैं और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नहीं.

ये भी पढ़ें-UP में ‘जय श्रीराम’ लिखकर पास हुए छात्रों पर सियासत तेज, असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर कसा तंज, पीएम मोदी-शाह को लेकर कही ये बड़ी बात

जिनके घर नहीं बने हैं वो भेजें सूची

पीएम सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “मैं चुनावों में लगातार कह रहा हूं कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए हैं. मैं कई लोगों से कहता हूं कि जब आप इस चुनाव प्रचार में जाएं तो जिन लोगों के घर नहीं बने हैं, उनकी सूची भेजकर कृपया मेरी मदद करें. जैसे ही मेरा तीसरा कार्यकाल शुरू होगा, मैं इस काम को आगे बढ़ाना चाहता हूं.”

इनको मिलेगा मुफ्त इलाज

पीएम मोदी ने सरकारी योजना को लेकर आगे कहा कि, “हमने घोषणापत्र में कहा है कि चाहे कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ग, समाज, पृष्ठभूमि का हो, 70 वर्ष से अधिक उम्र का पुरुष और महिला दोनों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा.” वह आगे बोले कि इस बार हमने घोषणापत्र में यह भी कहा है कि हम आशा कार्यकर्ताओं को यह लाभ देंगे. हम ट्रांसजेंडरों को लाभ देंगे, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

9 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

17 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

23 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

54 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago