आस्था

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें खरीदारी; होगी धन-दौलत में दिन-रात बढ़ोतरी

Akshaya Tritiya 2024 Auspicious Muhurat: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षत तृतीया 10 मई, शुक्रवार को है. सोने-चांदी और कीमती चीजों की खरीदारी के लिए यह तिथि बेहद खास मानी गई है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं का प्रभाव अक्षय बना रहता है. ज्योतिष की गणना के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर कई दुर्लभ और खास संयोग बनने जा रहे हैं. इसलिए इस बार की अक्षत तृतीया बेहद खास मानी जा रही है. आइए जानते हैं अक्षत तृतीया के दिन बनने वाले दुर्लभ और खास संयोग, खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व.

अक्षय तृतीया 2024 दुर्लभ संयोग

पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया कई खास और दुर्लभ योगों से युक्त है. अक्षत तृतीया तिथि की शुरुआत 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगी. अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी, शश और सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ये तीनों दुर्लभ योग खरीदारी के लिए शुभ माने गए हैं. इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन रोहिणी नक्षत्र का भी खास संयोग बन रहा है. इस दिन (10 मई) रोहिणी नक्षत्र सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक है.

अक्षत तृतीया 2024 पूजा मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक है. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है. यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त पर विशेष चिंतन नहीं करना पड़ता है.

अक्षय तृतीया 2024 खरीदारी महूर्त

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन चारों प्रहर (सुबह, दोपहर, शाम और रात) में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त हैं.
सुबह- 5 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक

  • दोपहर- 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक
  • शाम- 5 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक
  • रात- 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था. इसके अलावा इस दिन मां गंगा को धरती पर उतारा गया था. इस दिन बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं. अक्षत तृतीया के दिन ही बांके बिहारी के चरणों के दर्शन साल में एक बार होता है. अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी के साथ-साथ दान का भी खास महत्व है.

यह भी पढ़ें: गुरु के मेष राशि में प्रवेश करते ही पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत! 2 दिन बाद धनवानों की लिस्ट में होंगे शुमार

Dipesh Thakur

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

9 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

30 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

32 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

35 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago