फोटो-सोशल मीडिया
Covishield Vaccine Controversy: कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर सामने आई तमाम खबरों के बीच भारत में कोरोना वैक्सीन प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी गई है. गौरतलब है कि COVID-19 टीकाकरण के लिए जारी किए गए CoWIN प्रमाणपत्रों से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के बाद तरह-तरह के कॉमेंट लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं हालांकि वैक्सीन प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफाई दी है और कहा है कि देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इसी वजह से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटा दिया गया है.
बता दें कि कोरोना वैक्सीन प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी गई है. अब डाउनलोड किए जा रहे प्रमाणपत्रों में तस्वीर की जगह सिर्फ प्रधानमंत्री का संदेश लिखा दिखाई दे रहा है. इस संदेश में लिखा है, ‘भारत एक साथ कोविड 19 को हरा देगा.’ बुधवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बदलाव को लेकर तरह-तरह के कॉमेंट करना शुरू कर दिया था. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीएम मोदी की तस्वीर को हटा देने की वजह साफ कर दी गई है. तो वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाई गई हो. इससे पहले विधानसभा चुनावों के समय भी यह प्रक्रिया हुई थी.
बता दें कि जब कोविड वैक्सीन पर पीएम मोदी की तस्वीर जारी की गई थी तब तत्कालीन मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि “टीकाकरण प्रमाण पत्र में प्रधान मंत्री के संदेश के साथ तस्वीर, व्यापक जनहित में टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के संदेश को पुष्ट करती है.” गौरतलब है कि कोविड वैक्सीन के प्रमाण पत्र में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ही लिखा था, “दवाई भी और कड़ाई भी” इसी के साथ लिखा था कि “Together, India will defeat covid-19” फिर इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखा हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…