चुनाव

“भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़े मार्जिन से जिताना है…” सपा नेता शिवपाल यादव की फिसली जुबान, भाजपा ने दिया धन्यवाद

Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़े मार्जिन से जिताना है. इसके बाद इस वीडियो को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है और भाजपा ने इसके लिए शिवपाल को धन्यावद दे डाला है. भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के मुंह से उनके दिल की बात निकली है. हम उनके आभारी हैं.

ये भी पढ़ें-जानें CoWIN प्रमाणपत्रों से क्यों हटा दी गई है पीएम मोदी की फोटो? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

गौरतलब है कि बुधवार को मैनपुरी के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गंठबंधन के एक कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव की जुबान फिसल गई और वह कह बैठे ही भाजपा को जिताना है. वह बोले कि अखिलेश को सुनाना है और आप लोगों को सुनना है. 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को बहुत भारी मार्जन से जिताना है. इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के संबोधन को सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए तो वहीं एक पल के लिए ये भी लगा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अंदरुनी रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. इस दौरान मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे.

तुरंत ही सम्भले शिवपाल

हालांकि तुरंत ही शिवपाल यादव सम्भले और मंच से भाजपा पर हमला बोला और कहा कि आज देश तानाशाही की ओर है. मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमें बेचारा बता रहे थे, जबकि हमारे पास कौन-कौन सा पद नहीं रहा. जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, दो बार मंत्री रहे, छह बार विधायक रहे, प्रदेश को चलाया है. कोई काम रुकता था क्या? शिवपाल आगे बोले कि आज कहीं सिफारिश कर दें तो मुसीबत और बढ़ जाती है.

भाजपा की ओर से ली गई चुटकी

भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनता तो हमको जिता ही रही थी लेकिन अब शिवपाल सिह यादव भी हमारे पक्ष मे खडे हो गये हैं. जब वह पिछला चुनाव फिरोजाबाद से लडे थे तो हमने उनकी मदद की थी, इसलिए अब वह हमारे लिए वोट की अपील कर रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रत्याशी ने आगे कहा क जीभ ऐसे थोड़े है फिसलती है. हम लोगों का ऐसा एक बयान जब तोड़फोड़ कर प्रसारित हुआ था, तब तो अखिलेश जी ने दस बार पर उस पर टोका था. दस बार कमेंट किया. अब इतनी जल्दी जीभ फिसल गई. इस बार हल्की-फुल्की नहीं पूरी अपील की गई है. पूरी बात, कायदे से बात है, यह दिल की बात है. मालूम हो कि चुनावी जनसभा में जीभ फिसलने की खबरें अक्सर ही आती रहती हैं. इससे पहले भाजपा प्रत्याशी की प्रचार के दौरान जुबान फिसली गई थी और वह सपा को जीताने की बात कह गए थे. हालांकि उन्होंने जल्दी ही अपनी गलती को सुधार लिया था. फिलहाल अब शिवपाल के इस बयान पर भाजपा लगातार सपा को घेर रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…

15 minutes ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

40 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

42 minutes ago

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

55 minutes ago