Kanguva Film
साल की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म ‘कंगुवा’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. जबसे इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, तब से सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिलती रहती है. इस फिल्म में लीड रोल में साउथ सुपरस्टार सूर्या हैं. वहीं बॉबी देओल को निगेटिव रोल में लिया गया है. इन सब चर्चाओं के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन दोनों के बीच मूवी में एक वॉर सीन है, जिसको बहुत ही बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है. बताया जा रहा है कि युद्ध वाले उस सीन में करीब 10 हजार लोग शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडियो ग्रीन ने तमिल फिल्म डायरेक्टर शिवा और पूरी टीम के साथ, थीम और विषय के साथ न्याय करने के लिए युद्ध वाले सीन्स के हर पहलू पर काम किया है. फिल्म में सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस है, जिसमें सूर्या शिवकुमार, बॉबी देओल और 10,000 से अधिक लोग शामिल हैं.’ साथ ही बताया गया है कि फिल्म के एक्शन, स्टंट और वॉर एपिसोड्स के विजुअलाइजेशन समेत सबकुछ, इंटरनेशनल एक्सपर्टीज की देखरेख में किया गया है.
टीजर में दिखाया गया है कि सूर्या और बॉबी आमने-सामने हैं और वे अकेले ही सेनाओं का संहार कर रहे हैं. खून-खराबा, तलवारबाजी, उड़ते तीर और भालों के बीच सूर्या और बॉबी एक-दूसरे से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
टीजर में दिखाया गया है कि सूर्या और बॉबी मैदान में आमने-सामने हैं और उनके पीछे बहुत सारे लोग हैं, जिनको वह अकेले ही मार-काट रहे हैं. इस दौरान काफी खून-खराबा देखने को मिल रहा है. तलवारबाजी से लेकर तीर और भाले से भी प्रहार किया जा रहा है. ‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से अलग और नए अवतार में नजर आएंगे और शायद दर्शकों को भी खूब एंटरटेन करेंगे.
‘कंगुवा’ के बारे में सूर्या ने कुछ समय पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म में अपने डबल रोल का खुलासा किया था. ये बॉबी देओल की पहली तमिल फिल्म है. वहीं, दिशा पाटनी भी इस मूवी से डेब्यू करने जा रही हैं. एक्शन-थ्रिलर मूवी में नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र, केएस रविकुमार और बीएस अविनाश भी नजर आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…