Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘वीडियो दिखाकर किसे खुश कर रहे हो…’ पीएम मोदी ने तेजस्वी के मछली खाने वाले Video पर बोला हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक चुनावी जनसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जनता की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है. इनको लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है.

PM Narendra Modi Slams Tejashwi Yadav fish eating video

पीएम मोदी ने तेजस्वी के मछली वाले वीडियो पर साधा निशाना.

PM Narendra Modi Slams Tejashwi Yadav fish eating video: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उधमपुर की चुनावी रैली में तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि नवरात्रि के समय वे इस वीडियो को दिखाकर किसको खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि कुछ लोगों को जनता की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है. इनको लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है.

पीएम ने उधमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के महीने में ये लोग एक मुजलिम के घर जाकर मटन बनाते हैं फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं. इतना ही नहीं ये लोग नवरात्रि के दिनों में नाॅनवेज खाने वाले वीडियो भी शेयर करते हैं. जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तो कांग्रेस और इंडी के लोगों ने इसको भी ठुकरा दिया. पीएम ने कहा कि मुगलिया सोच वालों को जनता उखाड़ फेंकेगी.

तेजस्वी ने 8 अप्रैल का वीडियो नवरात्रि के दिन किया था पोस्ट

बता दें कि 8 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने हेलीकाॅप्टर में मछली खाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में उनके साथ मुकेश सहनी भी नजर आ रहे थे. वीडियो के बाद सियासी बवाल छिड़ गया. बीजेपी ने मछली खाने वाला वीडियो पोस्ट करने को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की.

हम जानते थे भाजपा वालों को मिर्ची लगेगी-तेजस्वी

वीडियो पर बवाल कटने और भाजपा द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जानते थे भाजपा वालोें को मिर्ची लगेगी. इसलिए हमने आईक्यू टेस्ट के लिए यह वीडियो पोस्ट किया है. इसलिए वीडियो के साथ हमने ट्वीट किया है. भाजपा वाले बेरोजगारी, गरीबी और पलायन पर बात नहीं करते हैं. भाजपा ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वीडियो 8 अप्रैल का है तो इसे 9 तारीख यानी नवरात्रि की स्थापना वाले दिन क्यों पोस्ट किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital