चुनाव

पंजाब-हरियाणा में डेरा का आशीर्वाद किस राजनीतिक दल को देगा उड़ान? सिर तो यहां सबके झुके

Lok Sabha Election-2024 6th Phase: आज देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. इस दौरान हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के साथ एक विधानसभा सीट पर भी वोटिंग जारी है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं तो वहीं प्रशासन भी एक्शन में है. हरियाणा में 11 बजे तक 22.6 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं पंजाब में सातवें चरण में मतदान होगा.

हालांकि इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. तो इसी के साथ ही सालों से हरियाणा-पंजाब से राजनीतिक दलों को जीत का मजा चखाने वाले डेरा का समर्थन इस बार किसको मिलेगा, इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि छठे चरण की वोटिंग से पहले यानी कल गुरमीत राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने बीजेपी का समर्थन करने का ऐलान कर दिया था. इसी के साथ ही शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होते ही डेरा ने 15 सदस्यीय कमेटी की ड्यूटी भी लगा दी थी. हालांकि छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान डेरा का समर्थन पाने के लिए हर राजनीतिक दल के सिर यहां पर झुके हैं.

ये भी पढ़ें-Siwan: “सब पर भारी हूं…” गैंगस्टर व राजनेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना ने डाला वोट, इशारों में कह दिया बहुत कुछ, कहीं दिग्गजों का बिगड़ न जाए सियासी समीकरण

हरियाणा-पंजाब में अहम मानी जाती है डेरा की भूमिका

बता दें कि पंजाब और हरियाणा में डेरा की भूमिका को काफी अहम माना जाता है. यही वजह है कि हर राजनीतिक दल चाहे वो भाजपा, कांग्रेस हो या फिर आम आदमी पार्टी व अकाली दल समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग तरीके से जुगत भिड़ा रहे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो 2002 में कांग्रेस की जीत के पीछे डेरा का ही हाथ माना गया था हालांकि 2007 में डेरा का समर्थन मिलने के बाद भी कांग्रेस हार गई थी. तो वहीं इस बार मिला-जुला संकेत मिल रहा रहा है. इस बार डेरा प्रमुख राम-रहीम रेप और हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद से जेल में है बावजूद इसके डेरा पूरी तरह से सक्रिय है और माना जा रहा है कि इस बार इनका समर्थन भाजपा को है.

राजनीति में इनका है अच्छा प्रभाव

मालूम हो कि हरियाणा का डेरा सच्चा सौदा सिरसा, अमृतसर का राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा नूरमहल, डेरा निरंकारी जालंधर, जलंधर का डेरा सरखंड बल्लां और डेरा नामधारी लुधियाना व डेरा निरंकारी के साथ ही कुछ सिख संप्रदायों के भी डेरों का राजनीति में अच्छा प्रभाव देखा गया है. बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और डेरे पर जाते रहे हैं. तो वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित कई राजनीतिक दलों के नेता जा चुके हैं. हरियाणा में सबसे अधिक सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ही फेमस है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago