लाइफस्टाइल

Watermelon Side Effects: अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं तरबूज तो इन 6 लोगों को बना लेनी चाहिए दूरी, वरना…

Watermelon Side Effects: गर्मियों के मौसम में तरबूज की मिठास और ताजगी शारीर को अलग राहत देती है. तरबूज की तरह ही ककड़ी, खरबूज, लीची और ताड़गोला जैसे रसीले फल भी गर्मियों में खूब खाए जाते हैं. तरबूज को सबसे हाइड्रेटिंग फल माना जाता है क्योंकि इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है. ये रसीले फल आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने और टेम्परेचर को कम रखने का काम करता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए तरबूज का सेवन बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप भी तरबूज लवर्स हैं और गर्मियों में काफी मात्रा में तरबूज खा रहे हैं तो यहां तरबूज खाने के कुछ नुकसानों के बारे में भी जान लीजिए.

लिवर की सूजन बढ़ सकती है

बहुत अधिक तरबूज खाने से लोगों के लिवर की समस्या बढ़ सकती है. जो लोग शराब का सेवन करते हैं उन्हें तरबूज का सेवन संभलकर करना चाहिए क्योंकि इन लोगों का लिवर बहुत कमजोर हो जाता है. लिवर की यह सूजन तरबूज खाने से बढ़ सकती है.

एलर्जी

जिन लोगों को एलर्जिक रिएक्शन की समस्या होती है उन्हें भी तरबूज का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इससे एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ सकते हैं. अधिक तरबूज खाने से रैशेज, स्किन में सूजन और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Alert! गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, महिलाओं को रखना होगा खास ध्यान, डॉक्टर ने बचने के लिए बताए ये 3 तरीके

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

मीठे स्वाद वाला फल होने के कारण तरबूज का सेवन डायबिटीज में नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, डायबिटीज में जब आप नेचुरल शुगर वाला या हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है. तरबूज में ये दोनों गुण होते हैं और इसीलिए तरबूज का सेवन डायबिटीज में नुकसानदायक हो सकती है.

डाइजेस्टिव सिस्टम हो सकता है खराब

पाचनशक्ति से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को भी तरबूज खाने से मना किया जाता है. दरअसल, तरबूज खाने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो सकती है. दरअसल, तरबूज में पाया जानेवाला लाइकोपीन उल्टी, मतली, पेट फूलने और सीने में जलन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

3 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

15 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

19 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

27 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago