चुनाव

Lok Sabha Election-2024: राहुल और अखिलेश ने मिलकर बोला पीएम मोदी पर हमला, बोले- “प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं, होने वाला है सफाया”

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गाजियाबाद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोला. इंडिया गठबंधन की इस संयु्क्त प्रेस कांफ्रेंस में जहां अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक बीजेपी का सफाया कर देगी. बीजेपी सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है. तो दूसरी ओर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं. वर्तमान सरकार मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं करती है.

बता दें कि अखिलेश यादव गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर उनके साथ राहुल गांधी भी रहे. तो वहीं इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और हर मुद्दे पर निशाना साधा. अखिलेश ने यूपी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में योगी सरकार को घेरा और कहा हि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. बीजेपी लूट और झूठ की पहचान बन गई है. वह आगे बोले कि यूपी में 10 पेपर लीक हुए हैं जिसके लाखों युवाओं पर असर पड़ा है. इसी के साथ ही जनता को सावधान रहने को कहा. वह बोले कि मतदान के दिन जनता को सावधान रहना है, तभी बीजेपी का सफाया होगा.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार, योगी, अखिलेश और प्रियंका अंतिम दिन झोकेंगे पूरी ताकत

किसान- युवा दुखी हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान दुखी है, युवा परेशान है. वह आगे बोले कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन न तो आय दोगुना हुई और न ही युवाओं को रोजगार मिला. वह बोले कि भाजपा के सभी वादे झूठे हैं. वहीं अखिलेश ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने बीजेपी का बैंड बजा दिया है. बीजेपी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन चुकी है.

राहुल गांधी ने कही ये बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. एक तरफ आरएसएस और भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है. चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता त्रस्त है. इस मुद्दे पर न तो भाजपा बात करती है और न ही प्रधानमंत्री. इसी के साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मोदी तो भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

45 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago