चुनाव

देश की 102 लोकसभा सीटें… 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, दांव पर होगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. जिसके लिए आज (17 अप्रैल) चुनाव प्रचार का शोर शाम 5 बजे थम जाएगा. पहले चरण में देश की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. जिसमें 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटें शामिल हैं. इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव तमिलनाडु में होंगे. यहां की 39 सीटों पर पहले फेज में मतदान होगा. यूपी की 8, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, उत्तराखंड की 5 और महाराष्ट्र की 5 सीटें शामिल हैं.

BJP को मिली थी 40 सीटों पर जीत

जिन 102 सीटों पर पहले चरण में मतदान होने जा रहा है, पिछले चुनाव में भाजपा ने इसमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसके बाद सबसे ज्यादा डीएमके को 24 और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं.

27 सीटों पर हार-जीत का अंतर काफी कम था

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर जीत का अंतर भी काफी कम रहा था. 27 सीटें ऐसी थीं जहां पर हार-जीत का अंतर 10 फीसदी से भी कम था. वहीं 26 सीटों पर 10-20 प्रतिशत और 29 सीटों पर 20-30 फीसदी था. इसके अलावा 15 सीटों पर जो जीत का अंतर था वह 30 से 40 प्रतिशत था. बाकी की 5 सीटों पर सबसे ज्यादा 40 फीसदी का अंतर रहा था.

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण के चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से, नितिन गडकरी नागपुर से, कार्ति पी. चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से और चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं.

यह भी पढ़ें- डिंपल यादव हैं करोड़ों की मालकिन, पहनती हैं 60 लाख का डायमंड, जानें, कितने अमीर हैं अखिलेश यादव

1625 उम्मीदवार मैदान में हैं

बता दें कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 134 महिला उम्मीदवार होंगी. जो कुल का 8 प्रतिशत हैं. पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग होनी है. जहां 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष हैं. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में चुनाव होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

8 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago