चुनाव

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी आज दाखिल करेंगे नामांकन, होगा रोड शो, शामिल रहेंगे भाजपा के ये बड़े नेता

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राजनीतिक दलों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. आज प्रदेश की दो बड़ी वीवीआई सीटों पर भाजपा के बड़े नेता नामांकन दाखिल करेंगे. लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज के प्रत्याशी कौशल किशोर सोमवार को नामांकन करेंगे तो वहीं अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी अपना पर्चा दाखिल करेंगी. तो वहीं लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में सुबह नौ बजे से ही भाजपा के नेता पहुंचने लगेंगे. सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे. इस दौरान बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

राजनाथ का रोड शो प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ होगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पूरे रोड शो में ढोल नगाड़े और शंखनाद होगा व फूलों की बारिश की जाएगी. राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई और नेता भी शामिल रहेंगे.

ये भी पढ़ें-UP में ‘जय श्रीराम’ लिखकर पास हुए छात्रों पर सियासत तेज, असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर कसा तंज, पीएम मोदी-शाह को लेकर कही ये बड़ी बात

अमेठी में भी होगा रोड शो

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर अमेठी में सियासत तेज है. यहां पर कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है तो वहीं भाजपा की ओर से स्मृति ईरानी लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. आज सुबह नामांकन से पहले उनके घर पर हवन-पूजन होगा. इसके बाद शुभ-मूहुर्त के मुताबिक पार्टी कार्यालय से रोड-शो निकाला जाएगा. कई इलाकों से होते हुए रोड शो कलेक्ट्रेट पहुंचेगा. भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी आवास पर हवन पूजन के बाद पार्टी कार्यालय से रोड-शो करेंगी. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

अमेठी में 26 अप्रैल से ही शुरू हो गया है नामांकन

यहां पर 26 अप्रैल से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी होने की वजह से अब सोमवार यानी 29 अप्रैल को नामांकन शुरू हो रहा है जो कि तीन मई तक चलेगा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक भाजपा की स्मृति इरानी ने इसके लिए दो पर्चे लिए हैं. 29 अप्रैल को वह रोड शो के बाद नामांकन करेंगी तो वहीं इसके अतिरिक्त चौदह और पर्चे लिए गए हैं. अब तक नामांकन के लिए 22 पर्चे लिए गए हैं. गौरतलब है कि 20 मई को पांचवें चरण की सीटों पर वोटिंग होगी. इसके तहत लखनऊ, मोहनलालगंज, अमेठी, रायबरेली, झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, कौशांबी, फतेहपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 minutes ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

47 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago