मनोरंजन

कौन है महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए Sahil Khan? फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं ये अभिनेता

Sahil Khan Arrest: बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को बीते देर रात छत्तीसगढ़ के जगदलुर शहर में मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिनेता साहिल खान पर महादेव बेटिंग साइट चलाने और इस बेटिंग ऐप को प्रमोट करने का आरोप लगाया गया है. दरअसल, छानबीन में ये पाया गया है कि साहिल खान ‘द लायन बुक’ नाम की एक ऐप से जुड़े हैं और उसका प्रमोशन भी कर चुके हैं. लेकिन, ये ऐप महादेव बेटिंग एप नेटवर्क का हिस्सा है. उन्होंने इस ऐप को लॉन्च किया है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है महादेव ऐप और कौन हैं साहिल खान जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया.

क्या है महादेव एप?

महादेव बेटिंग ऐप एक ऐसा ऐप है जिसे सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस ऐप के जरिए फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत कई अन्य खेलों में सट्टेबाजी की जाती है. यहां तक की चुनावों में भी इस ऐप के जरिए सट्टेबाजी की जाती है. इस ऐप के जाल में कई सारे यूजर्स फंसे. पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, ये घोटाला करीब 15 हजार करोड़ का बताया जा रहा है. बता दें कि इस केस में साहिल के अलावा और  32 लोगों के नाम सामने आए हैं.

इन बॉलीवुड स्टार्स का भी नाम शामिल

चौंकाने वाली बात ये हैं कि इस मामले में साहिल खान के अलावा और भी कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम जुड़ चुके हैं. इस ऐप से जुड़ी वेबसाइट में कई सारे स्टार्स के वीडियो सामने आए है जो इस ऐप को प्रमोट करते पाए गए. इस लिस्ट में हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर, कपिल शर्मा, शक्ति कपूर जैसे स्टार्स का नाम सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें:लाल आंखें और सूजे होंठ Urfi Javed को ये क्या हुआ? तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

कौन है साहिल खान?

साहिल खान एक बॉलीवुड एक्टर है. अभिनेता ने साल 2001 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और उस फिल्म का नाम था ‘स्टाइल’. इसके बाद वह फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ में नजर आए. जो साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से वह काफी फेमस भी हुए थे, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में कोई मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वह हकदार है. उन्होंने अपने करियर में महज 7 फिल्मों में ही काम किया है. आखिरी बार उन्हें साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘रामा द सेवियर’ में देखा गया था. जो फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी दोबारा मुड़कर नहीं देखा.

26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी

एक्टर के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने  इस साल फरवरी में अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया था कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद Milena से शादी कर ली है. साहिल Milena से 26 साल बड़े हैं. शादी को लेकर एक्टर ने कहा कि Milena के आने के बाद उनकी लाइफ बदल गई है. वो भले ही उम्र में उनसे छोटी हैं, लेकिन काफी समझदार है. एक्टर ने 2004 में इरानियन बॉर्न एक्ट्रेस निगार खान से शादी की थी. पर शादी के एक साल बाद ही कपल एक-दूसरे से अलग हो गए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago