दुनिया

सीजफायर की चर्चा के बीच Israel की बड़ी Air Strike, रफाह में बमबारी से हाहाकार, हुई इतने लोगों की मौत

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को छह महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन अब भी इसके थमने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं. इसी बीच इजरायल ने दक्षिणी गाजा के रफाह शहर पर एयर स्ट्राइक की. इस हवाई हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. रफाह शहर में हजारों की संख्या में लोगों ने इजरायली हमले से बचने के लिए शरण ले रखी है.

35 हजार से अधिक लोगों की मौत

ये हमला ऐसे वक्त पर किया गया है जब सीजफायर को लेकर मिस्र की मेजबानी में इजरायल के साथ हमास नेताओं की चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है. बता दें कि इस युद्ध में अब तक 35 हजार से अधिक फिलिस्तानी नागरिकों की मौत हो चुकी है, वहीं 20 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. ये भी अलग-अलग जगहों पर शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं.

हमास के अधिकारियों का कहना है कि खलील अल-हाया की अगुवाई में हमास के नेता सीजफायर के प्रस्ताव पर इजरायल के साथ चर्चा करेंगे. जिसमें कतर और मिस्र की मध्यस्थता रहेगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: Raheem Boateng कौन है? जो जर्मनी में लाना चाहता है इस्लामिक हुकूमत, मुस्लिमों को जुटाकर बोला— हमें यूरोपीय सरजमीं पर खलीफा चाहिए

हमास ने एक बार फिर से टू नेशन थ्योरी पर समझौते की संभावना व्यक्त की है. फिलिस्तीनी समर्थक हमास पिछले 15 सालों से ये कहता आ रहा है कि वह इजरायल के साथ टू नेशन समझौता स्वीकार कर सकता है, लेकिन हमास ने यह भी कहने से इनकार कर दिया है कि इजरायल को मान्यता देगा या फिर उसके खिलाफ अपनी लड़ाई को बंद करेगा.

14 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत

हमास के हमले का इजरायल ने ऐसा जवाब दिया कि गाजा में एक-दो हजार नहीं बल्कि 35000 फिलिस्तीनियों की जान ले ली. मरने वालों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे शामिल हैं – इसमें कमोबेश 14,350 बच्चे हैं. अगर देखा जाए तो प्रति एक इजरायली के बदले नेतन्याहू की आर्मी ने 27 फिलिस्तीनियों की जान ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago