पूर्व सीएम अखिलेश यादव
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लगातार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सपा ने 7 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में एक बार फिर से बदायूं सीट पर उम्मीदवार को बदल दिया गया है. ये तीसरा मौका है, जब नाम बदला गया है.
बदायूं सीट पर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं सुलतानपुर में भीम निषाद की जगह राम भुआल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है. सपा के प्रवक्ता राजपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी ने दो बार के लोकसभा सदस्य भीष्म शंकर कुशल तिवारी को डुमरियागंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. तिवारी बसपा के टिकट पर 2007 से 2009 तक खलीलाबाद से और 2009 से 2014 तक संत कबीर नगर से सांसद रहे हालांकि दिसंबर, 2021 में वह सपा में शामिल हुए थे.
इसके अलावा सपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने मायावती के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का हिस्सा थी हालांकि उनकी पार्टी को कोई सीट हासिल नहीं हुई थी. श्रावस्ती से मौजूदा बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा इस बार सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वहीं सपा के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को संत कबीर नगर से प्रत्याशी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो हैं ही नहीं, अयोध्या में भव्य मंदिर बना तो स्वर बदल गए: CM योगी का करारा वार
सपा ने बदायूं लोकसभा सीट से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया और अब सपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर आदित्य यादव को उम्मीदवार घोषित करने की मांग रखी थी. जिसके बाद ये फैसला लिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…