मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
फोटो— ECI ने संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया.
Sanjay Mukherjee DGP West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को IPS ऑफिसर संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त कर दिया. डीजीपी के रूप में पदभार संभालने के लिए संजय मुखर्जी को आज शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है.
एक दिन पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार और 6 राज्यों के गृह सचिव को पद से हटाया था. उसके बाद आयोग ने राज्य सरकार से तीन नाम मांगे थे. सरकार ने विवेक सहाय, संजय मुखर्जी और राजेश कुमार का नाम दिया था. जिनमें से संजय मुखर्जी को नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त कर दिया गया.
बता दें कि संजय मुखर्जी 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं. वह अब तक फायर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मुखर्जी से पहले पश्चिम बंगाल में राजीव कुमार डीजीपी थे, जिन्हें अब इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में सचिव बना दिया गया है.
चुनाव आयोग ने इससे पहले पश्चिम बंगाल के डीजीपी को 2016 में सूबे के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था. अब देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है, तो एक बार फिर डीजीपी बदले गए हैं.
कल चुनाव आयोग ने यूपी के गृह सचिव संजय प्रसाद को भी पद से हटाने के आदेश दिए थे. आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के साथ ही 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया. जिनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिव शामिल थे.
बताया जा रहा है कि जिन अफसरों को हटाया गया, उनके पास संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यालय में दोहरे प्रभार थे. आज आयोग ने यूपी के नए प्रमुख गृह सचिव की नियुक्ति कराई है. दीपक कुमार यूपी के गृह सचिव बनाए गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, ये कदम पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उठाए गए हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…