अजब-गजब

इस जगह मिलता है दुनिया का सबसे महंगा फल, कीमत इतनी ज्यादा खरीद लेंगे लग्जरी कार

फल हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी हैं. लेकिन कई फल इतने महंगे होते हैं जिन्हे हम रोजना नहीं खा सकते हैं. आपको लगता है कि सबसे महंगा फ्रूट अंजीर, काजू, बादाम और मुनक्का ही है. लेकिन ऐसी बात नहीं है. इन सभी फ्रूट्स की कीमत 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये किलो के बीच ही है. लेकिन आज हम कुछ ऐसे फ्रूट्स की बात करेंगे, जिनकी कीमत लाखों में है. जी हां लाखों में…सुनकर आपके भी होश उड़ गए न?

दुनिया के सबसे महंगा फल जिसकी एक किलो की कीमत इतनी है कि आप एक लग्जरी गाड़ी खरीद सकते हैं. यह दुनिया का सबसे महंगे फल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है. इस फल को जापान का युबरी मेलन या युबरी खरबूजा कहा जाता है. इतना महंगा होने के बावजूद इस फल की डिमांड काफी है और जापान के अमीर लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं. तो आइए जानते हैं इस फल के बारे में

इस फल के फायदे

युबरी खरबूज नाम के इस फल से बहुत सारी बिमारियां दूर हो जाती हैं. यह युबरी खरबूज डिहाइड्रेशन, रक्तचाप और सूजन को कम करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और त्वचा को अच्छा बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही माना जाता है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में भी मददगार हैं. और यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फादेमंद होता है.

पीला अनानास

यह दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है. इसे केवल इंग्लैंड के ‘लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन’ में पैदा किया जाता है जिस कारण से इसका नाम ‘लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल’ भी है. इस फसल की खास बात ये है कि इसे पक कर तैयार होने में करीब 2 साल का वक्त लगता है. जिस कारण से इसका उत्पादन कम होता है. इसकी कीमत भी लाखों में होती है.

स्क्वायर तरबूज

आपने गोल तरबूज को कई बार देखें होंगे लेकिन आपने स्क्वायर तरबूज शायद ही देखा हो. क्योंकि इसका उत्पादन केवल जापान में होता है. इन्हें चौकार डिब्बों में उगाया जाता है जिस कारण से इनका आकार चौकार हो जाता है. एक तरबूज का औसत वजन करीब 5 किलो होता है. वहीं, इसके कीमत की बात करें तो 60 हजार रुपए तक किसकी कीमत होती है.

रूबी रोमन अंगूर

यह भी जापानी फल है. इसे अंगूर की सबसे महंगी प्रजाति माना जाता है. अंगूर का एक गुच्छा लाखों रुपए में बिकता है. इसे अमीरों का फल कहा जाता है. यह अंगूर, सामान्य अंगूर से तीन से चार गुना तक बड़ा होता है. इसके एक पीस का वजन करीब 20 से तीस ग्राम होता है. इसका उत्पादन कम मात्रा में होता है जिस कारण से यह महंगा होता है.

एग ऑफ द सन

यह फाल आम की एक प्रजाति है. इसे जापान के लोग टाइयो नो टमैगो भी कहते हैं. इसे एग ऑफ द सन के नाम से भी जाता है. एक आम का वजन करीब 350 ग्राम होता है. यह जापान का लोकप्रिय फल है. इसके खरीदने के लिए बोली लगती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को इसकी भी कीमत 2 लाख रुपए तक होती है.

इस फल को उगाने का तरीका

जापान में युबरी खरबूज बहुत कम मात्रा में उगाया जाते हैं. लेकिन इसे कहीं भी एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि यह बहुत नाजुक होते हैं. युबारी खरबूजे को ग्रीन हाउस में सूरज की रोशनी में उगाया जाता है. यह खरबूज सिर्फ युबरी शहर में ही उगाया जाता था. इसलिए इसका नाम युबरी खरबुज पड़ा. वहां का मौसम इस खरबुज के लिए एकदम सही है. ये खरबूज बहुत नाजुक होते हैं. जिस वजह से इसे उगाने में बहूत मेहनत लगती है और इसकी कीमत भी बढ़ जाती है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

4 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

23 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

30 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

36 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago