चुनाव

सिक्किम में SKM की बड़ी जीत, 32 में से 31 सीटों पर किया कब्जा, बीजेपी-कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Sikkim Assembly Election Result: सिक्किम विधानसभा चुनाव में सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने प्रचंड जीत दर्ज की है. एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है. वहीं एक अन्य सीट पर एसडीएफ ने जीत हासिल की है. सिक्किम में बीजेपी और कांग्रेस को एक भी सीटें नहीं मिली हैं.

प्रेम सिंह तमांग ने पौडयाल को हराया

सीएम प्रेम सिंह तमांग ने रेहनोक और सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे. जहां पर उन्हें जीत मिली है. सीएम तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को रेहनोक सीट पर 7,044 मत से हराया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम सिंह तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले. सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज (2 जून) सुबह 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें- सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने SDF के सोमनाथ पौडयाल को हराया, प्रचंड जीत की ओर SKM

2019 में एसकेएम ने जीती थीं 17 सीटें

बता दें कि एसकेएम चीफ प्रेम सिंह तमांग रेहेनोक और सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें से रहेनोक सीट पर उन्होंने जीत दर्ज कर ली है. सीएम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में SKM ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago