Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने SDF के सोमनाथ पौडयाल को हराया, प्रचंड जीत की ओर SKM

अब तक आए रुझानों में एसकेएम 30 सीटों पर आगे चल रही है. यहां पर बीजेपी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. वहीं एसडीएफ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

CM Prem Singh Tamang

सीएम प्रेम सिंह तमांग

Sikkim Assembly Election: देश में लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए हैं. जिसमें दो राज्यों, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में वोटों की आज की जा रही है. इसी बीच सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने रहेनोक सीट से जीत दर्ज की है.

सात हजार मतों से सोमनाथ को हराया

प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम सिंह तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले. सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज (2 जून) सुबह 6 बजे से वोटों की गिनती की जा रही है.

रूझानों में आगे एसकेएम

अब तक आए रुझानों में एसकेएम 30 सीटों पर आगे चल रही है. यहां पर बीजेपी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. वहीं एसडीएफ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. अगर रुझान नतीजों में बदलते हैं तो सीएम प्रेम सिंह तमांग की पार्टी एसकेएम के लिए ये एक बड़ी जीत होगी और वे दोबारा राज्य के सीएम होंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi Meeting: एग्जिट पोल के बीच PM मोदी ने बुलाईं ताबड़तोड़ 7 बैठकें, देश के इन मुद्दों पर होगी चर्चा

2019 में एसकेएम ने जीती थीं 17 सीटें

बता दें कि एसकेएम चीफ प्रेम सिंह तमांग रेहेनोक और सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें से रहेनोक सीट पर उन्होंने जीत दर्ज कर ली है. सीएम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में SKM ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital