Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को मारी गोली, अधिकारी बोले- रिजर्व टीम का हिस्सा थे जियालाल पवार

प्रधान आरक्षक जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. जियालाल पवार रिजर्व टीम का हिस्सा थे. उन्हें मतदान ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया था.

Election 2024

सांकेतिक तस्वीर

Election 2024: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान के खुद को गोली मारने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पीपरछेड़ी पुलिस थाना इलाके में हुई घटना

बता दें कि गरियाबंद इलाका महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है. जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान हो रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई. जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे.

सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

अधिकारियों ने बताया कि प्रधान आरक्षक जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. जियालाल पवार रिजर्व टीम का हिस्सा थे. उन्हें मतदान ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें- Election 2024: यूपी की इन 8 सीटों पर वोटिंग आज, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.67 करोड़ मतदाता

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि जियालाल पवार मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के 34 वीं बटालियन में तैनात थे. अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मौके पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital