चुनाव

गाजीपुर जिले के शेरपुर से ‘भारत एक्सप्रेस’ का विशेष चुनावी शो; पार्टी प्रवक्ताओं और आम लोगों ने की राजनीति पर खुलकर चर्चा

लोकसभा चुनाव के 7वें चरण की वोटिंग से पहले भारत एक्सप्रेस अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पहले गाजीपुर जिले के शेरपुर से सबसे बड़े शो ‘सत्ता का संघर्ष’ में वहां की जनता की नब्ज टटोलने में लगा हुआ है. बता दें कि खबरों की दुनिया में सत्य, साहस और समर्पण के साथ भारत एक्सप्रेस जनता तक लगातार चुनावी खबरों को पहुंचा रहा है. इस कड़ी में भारत एक्सप्रेस का चुनावी रथ आज यूपी के गाजीपुर जिले के सबसे बड़े गांवों में से एक शेरपुर में अपना चुनावी शो लेकर पहुंचा है. जिले का ही नहीं बल्कि यह गांव एशिया के सबसे बड़े गांवों में शुमार है. खास बात यह भी है कि भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी इसी गांव के हैं.

गाजीपुर के सबसे बड़े गांवों में से एक

बात करें शेरपुर की तो यह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद तहसील में स्थित है. जिले का यह सबसे नामी गांव पवित्र गंगा नदी के तट पर गहमर गांव जो कि वर्तमान में एक कस्बे का रूप ले चुका है उसके उत्तर में स्थित है. जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 35 किमी है. 2011 की जनगणना के मुताबिक इस गांव की आबादी  करीब 31322 है. हालांकि वर्तमान में यह संख्या काफी अधिक बढ़ चुकी है. बात करें शेरपुर के भौगोलिक विस्तार की तो इसका क्षेत्रफल 4913.64 हेक्टेयर है, वहीं इसका भूमि क्षेत्र 5197 हेक्टेयर है. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में इस गांव की भूमिका काफी अहम रही है. गांव के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश राज में अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया था.

सपा और भाजपा के प्रवक्ता ने कही ये बात

समाजवादी पार्टी के नेता राकेश राय ने कहा कि जब धर्म राजनीति में प्रवेश कर जाता है अपने गंदे स्वरूप में तब अनर्थ होता है. और उससे बचाने के लिए जनता को एक होना पड़ता है. वहीं उन्होंने कहा कि धर्म को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए.

भाजपा के नेता शशांक शेखर ने अपनी बात शुरुआत करते हुए सबसे पहले उन्होंने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. वहीं उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तेजी से सभी परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया है. बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश में सरकारी योजनाएं कुछ लोगों तक सीमित रह जाती थीं. वहीं उन्होंने किसान सम्मान निधि द्वारा किसानों को साल में 6 हजार रुपये देने की भी बात की.

इसे भी पढ़ें: एक Click में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें: “राम का नाम लेने से काम नहीं चलेगा, उनके आदर्शों पर चलना होगा”- बोले तेजस्वी यादव

शो में पहुंचे बड़ी तादाद में लोगों ने भी अपनी बात रखी. किसानों के मुद्दों पर सरकार के दावों को लेकर भी शो में चर्चा हुई. बिजली को लेकर भाजपा नेता शशांक शेखर ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को 18 घंटा बिजली देती है. इसके अलावा बिजली के ही सवाल पर वहां आए लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago