प्रधानमंत्री मोदी.
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट (नांदेड़) पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. सभी सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर आज मतदान हो रहा है. मैं राज्य के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वह इस प्रक्रिया में उत्साह के साथ भाग लें और लोकतंत्र के इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं. इस अवसर पर मैं सभी युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूं आगे आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें. मैं खास तौर पर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे बहनों-भाइयों से प्रदेश में एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह करता हूं, जिसके केंद्र में महाराष्ट्र की संस्कृति, प्रदेश की समृद्धि, माताओं-बहनों की सुरक्षा और किसानों की उन्नति हो. सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता करने वालों और वोटबैंक के लालच में तुष्टीकरण को एजेंडा बनाने वालों को आज अपने वोट की शक्ति से जवाब दें. आज महाराष्ट्र के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें.”
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “मैं अपने सभी भाइयों और बहनों, खासकर महाराष्ट्र के युवाओं से आग्रह करता हूं कि वह बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें. हमारे ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएँ और महाराष्ट्र के निरंतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. आपके एक वोट में राज्य के भविष्य को आकार देने और इसे 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की शक्ति है. जैसे-जैसे यह दिन बीतता है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें.”
-भारत एक्सप्रेस
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…