चुनाव

J&K Election : इन 4 हाई प्रोफाइल सीटों पर टिकी हैं सबकी नजरें, जानें किसके बीच है कड़ा मुकाबला?

जम्मू कश्मीर में दस साल बाद बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों पर वोट डाले गए. पहले चरण में कश्मीर घाटी की 16 और जम्मू संभाग की 8 सीटों पर वोट डाले गए. लेकिन हर किसी की नजर चार हॉट सीट बिजबिहाड़ा, किश्तवाड़, डूरू और पुलवामा पर टिकी हुई है. आईए समझते हैं इन चार सीटों पर किसकी राहें कितनी आसान रहने वाली हैं.

बिजबिहाड़ा सीट

जम्मू कश्मीर की चर्चित सीट बिजबिहाड़ा से जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं. इस सीट को मुफ्ती परिवार का गढ़ माना जाता रहा है. इस सीट से मुफ्ती परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनाव लड़ रही है तो दूसरी तरफ भाजपा की ओर से सोफी मोहम्मद यूसुफ चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की तरफ से बशीर अहमद शाह वीरी उम्मीदवार हैं. पिछले चुनाव में महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने यहां से जीत दर्ज की थी.

किश्तवाड़ विधानसभा सीट

भाजपा ने इस सीट से आतंकी हमले में पिता-चाचा को खोने वाली शगुन परिहार को मैदान में उतारा है. शगुन भाजपा नेता रहे अनिल परिहार की भतीजी हैं. नवंबर 2018 में आतंकियों ने शगुन के पिता और चाचा की हत्या कर दी थी. इस सीट पर शगुन परिहार का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के सज्जाद अहमद किचलू और पीडीपी के फिरदौस अहमद टाक से है. पिछले चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

डूरू सीट

अनंतनाग जिले की डूरू सीट से कांग्रेस के टिकट पर गुलाम अहमद मीर चुनाव लड़ रहे हैं. वह इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. गुलाम अहमद मीर का मुकाबला पीडीपी उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ मलिक से है. पिछले चुनाव में इस सीट से पीडीपी के सैयद फारूक अहमद अंद्राबी ने जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election : 24 सीटों पर पहले चरण का मतदान खत्म, 219 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

पुलवामा सीट

इस सीट से पीडीपी ने वहीद उर रहमान पारा को मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के मोहम्मद खलील बंद से है. पिछले चुनाव में इस सीट से खलील बंद ने जीत दर्ज की थी. खलील बंद पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, साल 2019 में उन्होंने पीडीपी से इस्तीफा देकर नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थाम लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

12 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

12 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

28 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

32 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

50 minutes ago