Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir Election : 24 सीटों पर पहले चरण का मतदान खत्म, 219 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

J&K Elections First Phase Voting Today: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज कुलगाम, पुलवामा और डोडा समेत 7 जिलों में वोटिंग हो रही है. वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर वोटर्स सुबह 7 बजे से ही जुटना शुरू हो गए. यहां पर देखते रहिए वोटिंग से जुड़े अपडेट्स —

jammu kashmir election voting

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. ये वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी. इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल हुए. चुनाव आयोग की ओर से बताया गया था कि देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी इस बार वोट डाल सकेंगे. ऐसे वोटरों के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए थे.

8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे चुनाव नतीजे 

बता दें कि फर्स्ट फेज की 24 में से 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी में हैं. सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं. फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी वोट डाले जाएंगे. उसके बाद अंत में चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

आज कुल 219 उम्‍मीदवार मैदान में, 9 महिलाएं

जम्मू-कश्मीर चुनाव के फर्स्ट फेज में जम्मू कश्मीर के कुल 219 उम्‍मीदवार मैदान में हैं. इनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. आयोग के मुताबिक, 110 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 36 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं.

फर्स्‍ट फेज में मुफ्ती परिवार का गढ़ रही बिजबेहरा सीट भी है. यहां PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद CM रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital