Milkipur By-Election: उत्तर प्रदेश की चर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. यह उपचुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. यह सीट समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 10 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी तय की गई है. 18 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं.
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इस उपचुनाव के लिए अजीत प्रसाद(Ajit Prasad), जो पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के बेटे हैं, को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.
लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से हार का सामना करने के बाद मिल्कीपुर सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है. पार्टी यहां हर हाल में जीत दर्ज कर सपा को कड़ी टक्कर देना चाहती है. भाजपा की रणनीति है कि इस सीट पर जीत हासिल कर यह संदेश दिया जाए कि अयोध्या की जनता का समर्थन अब भी उनके साथ है.
भाजपा ने इस उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़े नेताओं और मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है. इनमें जेपीएस राठौर, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, सतीश शर्मा, गिरीश यादव और मयंकेश्वर सिंह शामिल हैं. ये सभी मंत्री अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद रणनीति तैयार कर रहे हैं. दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी लगातार इस क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं. इस बार मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…