अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन
भारत में आज से लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का वोटिंग का अगाज हो चुका है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस चुनाव को लेकर सबकी निगाहें लगी हुई है. इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वह भारत में कोई चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेज रहा है, लेकिन वह भारत में भागीदारों के साथ अपने सहयोग को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्सुक है.
अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे अमेरिका द्वारा कोई पर्यवेक्षक भेजने की जानकारी नहीं है. हम आम तौर पर भारत की तरह उन्नत लोकतंत्रों के मामले में ऐसा नहीं करते है. हम निश्चित रूप से भारत में अपने भागीदारों के साथ अपने सहयोग को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं और हम बस चुनाव होने देंगे.’
आज से देश में चुनाव शुरू
भारत में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हुए हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…