चुनाव

“हमने कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी”, पढ़ें, AAP के साथ गठबंधन न होने पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रहीं कोशिशें अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं. दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी शुरू कर दिया है.

“शायद AAP नहीं चाहती थी गठबंधन हो”

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने को लेकर किए गए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष और गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “हमने कोशिश की लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. शायद आम आदमी पार्टी गठबंधन नहीं करना चाहती थी.”

दाखिल की किया नामांकन

इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “हरियाणा की जनता ने भी मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार लानी है. इसलिए बीजेपी जा रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है.” उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की 36 बिरादरी ने तय कर लिया है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है और कांग्रेस को लाना है.” बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago