देश

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर करें विचार, अदालत ने यूनिवर्सिटी को दिया निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के आगामी चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के मांग के प्रारूप पर विचार करने को कहा है. कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति से फैसले लेने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील आशु बिधूड़ी ने कहा था कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में धन और जन बल का काफी प्रयोग होता है. जिसके चलते महिलाएं चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाती है.

कोर्ट शबाना हुसैन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है. शबाना हुसैन ने अपनी याचिका में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का दिश निर्देश जारी करने की मांग की है. शबाना हुसैन ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि छात्र चुनावों में लैंगिक समानता की आवश्यकता है और उन्होंने विश्विद्यालय को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुपालन करने का निर्देश देने की भी मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद केंद्रीय संसाधन विकास मंत्रालय ने पूरे देश में विश्विद्यालयों, कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र निकायों और छात्र संघ चुनावों से संबंधित मुद्दों पर सिफारिशें करने के लिए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जे एम लिंगदोह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था. बस समिति ने 26 मई 2006 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. याचिकाकर्ता शबाना हुसैन के मुताबिक अभी तक समिति की सिफारिशों को लागू नही किया गया है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने वाला है.

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर कब्जा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को दो महीने में ठोस प्रस्ताव पेश करने का दिया निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago