लाइफस्टाइल

फिल्म ‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर Fahadh Faasil को हुआ ADHD, जानें क्या है ये बीमारी और लक्षण

Fahadh Faasil: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार और ‘पुष्पा’ फेम भंवर सिंह यानी फहद फासिल ने अपनी हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. फहद अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ में भी विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आवेशम’ में भी उन्होंने एक विलेन की भूमिका निभाई थी.

इस फिल्म की सफलता के जश्न में आयोजित किए गए एक फंक्शन के दौरान एक्टर ने अपनी सेहत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह ADHD बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्हें 41 वर्ष की उम्र में यह बीमारी हुई है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आखिर ADHD क्या है और इसके लक्षण के बारे में सबकुछ.

ADHD क्या है

ADHD यानी ‘Attention Deficit Hyperactivity Disorder’ एक तरह से मेंटल डिसऑर्डर है. इसकी चपेट में आने पर कई समस्याएं लगातार देखने को मिलती है. यह एक तरह का न्यूरो डेवलपमेंट डिसऑर्डर है, जो ब्रेन और नर्वस सिस्टम के डेवलपमेंट को प्रभावित करता है. इसकी वजह से ब्रेन के अलग-अलग हिस्से एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पाते है, जिसके चलते दिमाग काम करना बंद कर देता है. यह बीमारी आमतौर पर बच्चों और एडल्ट्स दोनों में देखा जाता है.

ADHD के लक्षण

  • ADHD से पीड़ित होने पर व्यक्ति को किसी चीज पर फोकस करने में परेशानी हो सकती है.
  • वहीं ADHD से पीड़ित होने पर व्यक्ति को गुस्सा, चिड़चिड़ापन और बेचैनी जैसी समस्या होने लगती है.
  • किसी भी चीज की समस्या को पहले देखना.
  • टाइम मैनेजमेंट सही न होना.
  • किसी भी प्लानिंग में परेशानी.
  • बार-बार मूड का बदलना.
  • किसी काम को पूरा करने को ही भूल जाना.
  • बैठने में समस्या होना.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में शरीर को लू से बचाना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये चीजे, नहीं होंगे बीमार


बच्चों को ADHD से बचाने के तरीके

  • टॉकिंग थेरेपी.
  • रेगुलर एक्टिविटी पर फोकस करें.
  • डेली रुटीन की लिस्ट पहले ही बना लें.
  • बच्चे की पसंद को समझे.
  • क्रिएटिव काम कराएं.
  • काउंसलिंग कराएं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

2 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

3 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

3 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

4 hours ago