चुनाव

जब हाथ में आया त्रिशूल तो बोले पीएम मोदी- ‘कैसे हो रमेश बाबू’, ये वीडियो आपने देखा क्‍या?

PM Modi Viral Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों चुनाव के व्‍यस्‍ततम-कार्यक्रमों से समय निकालकर धार्मिक अनुष्‍ठानों में भी हिस्‍सा ले रहे हैं. बीते रोज उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में रोड शो किया था. उस रोड-शो के दौरान उनकी आगवानी भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने की थी, पीएम मोदी से भेंट करते समय उन्‍हें बड़ा संतोष मिला. अब रमेश अवस्थी भावविभोर हैं, खुशी से गदगद हैं.

रमेश अवस्थी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री तो हैं ही, इसके साथ ही वो हर पार्टी कार्यकर्ता के अभिभावक भी हैं. प्रधानमंत्री के आगमन पर स्वागत करते हुए जब रमेश अवस्थी ने उनको आनंदेश्वर धाम का प्रतीक त्रिशूल भेंट किया तो उन्होंने न केवल उसे सहर्ष स्वीकार किया, बल्कि रमेश अवस्थी से बोले, ‘कैसे हो रमेश बाबू…!’ उन्‍होंने पीठ पर हाथ रखा. आशीर्वाद भी दिया.

रमेश अवस्थी ने कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे कानपुर का प्रत्याशी होने के नाते अपने रोड-शो के दौरान वाहन पर अपने बगल में जगह दी. वे एक अभिभावक की तरह मुझे गाइड करते रहे. पीएम ने मुझे जीत के मंत्र बताये और ये भी बताया कि लोगों का अभिवादन कैसे करना है.’

रमेश अवस्थी कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह स्वरूप देखकर मेरा प्रत्याशी के तौर पर आत्मविश्वास और बढ़ गया. इससे लोगों को समझ जाना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता इतना कमिटेड क्यों है. जवाब में एक ही सच्चाई है कि हमारे यहां पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हरदम सबसे पहले अभिभावक है, बाद में कुछ और…!

यह भी पढ़िए: VIDEO: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन, बोले— मैंने 141 करोड़ भारतीयों के लिए प्रार्थना की; तस्वीरों में देखिए राम मंदिर का भव्य नजारा

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- सत्ता में आए तो मंदिर में भी नमाज पढ़वा देंगे

Akhilesh Yadav Ayodhya Controversy: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के…

53 minutes ago

‘बाबरी मस्जिद टूटते देख छलके थे आंसू’, सोनिया गांधी के खुलासे पर गरमाई सियासत, क्या बोली भाजपा ?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love'…

3 hours ago

अदालतों में सीलबंद लिफाफे की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश, जानिए क्या हैं कानूनी नियम

सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग ऐतिहासिक फैसलों में सीलबंद लिफाफे में पेश दस्तावेजों के आधार पर…

3 hours ago