बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा से बीजेपी विधायक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. राजेश्वर सिंह आम जनता के बीच रहकर लगातार काम कर रहे हैं. विधानसभा क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव में तमाम व्यस्तता के बीच आज राजेश्वर सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने अपने सहयोगी और मित्रों से भी मुलाकात की.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा है कि “राजनीतिक व्यस्तता के बीच, न्यायिक कार्यों के लिए न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित हुआ! सर्वोच्च न्यायालय आना हमेशा न्याय एवं जन अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के मेरे अधिवक्ता मित्रों से भी भेंट हुई!”
बता दें कि राजेश्वर सिंह राजनीति में आने से पहले ईडी के ज्वॉइंट डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. ईडी में रहते हुए उन्होंने कई बड़े घोटालों की जांच की थी. वहीं जब राजनीति में कदम रखा तो वहां पर भी पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…