Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को दिया टिकट

राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबेरली और अमेठी में नामांकन के आखिरी दिन अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते हैं. इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है. जबकि केएल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे.

साढ़े 10 बजे रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12:15 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना होंगे.

7 चरणों में हो रहे आम चुनाव में पांचवें चरण (20 मई) में इन सीटों पर मतदान होगा. जिसके लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. रायबरेली और अमेठी सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है. पिछली बार अमेठी से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को टिकट दिया था, जिन्होंने राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की थी. इस बार भी स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को रायबरेली और प्रियंका को अमेठी से उतार सकती है कांग्रेस, दोपहर तक हो सकता है ऐलान

बता दें कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. भाजपा ने इस सीट से फिर एक बार ईरानी पर भरोसा जताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital