सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं शहनाज गिल
Shehnaaz Gill Celebrating Sidharth Shukla Birthday: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज यानी 12 दिसंबर 2022 को जन्मदिन है. अगर आज वह जिंदा होते तो पूरे 42 साल के हो जाते. दिवंगत एक्टर के बर्थडे को शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने स्पेशल बना दिया है. उन्होंने बीती रात को सिड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और एक बेहद इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा.
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सिद्धार्थ की एक हंसते हुए तस्वीर पोस्ट की है. हालांकि, ये शहनाज का कैप्शन है, जो उनके फैंस को इमोशनल कर रहा है. शहनाज ने कैप्शन में लिखा है, “मैं तुमसे फिर मिलूंगी. 12.12” इसके साथ उन्होंने एक व्हाइट हार्ट की इमोजी बनाई है. शहनाज का ये पोस्ट देखकर ‘सिडनाज’ रिएक्शन दे रहे हैं.
यो भी पढ़ें- Raveena Tandon ने शॉर्ट्स में शेयर की फोटोज, कैप्शन पर फ़िदा हुए फ़ैंस
शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के लिए सिर्फ पोस्ट शेयर नहीं किया है, बल्कि उनके नाम का केक भी काटा है. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे के सेलिब्रेशन की झलकियां अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं. इसके अलावा उन्होंने सिद्धार्थ के साथ कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं.
शहनाज और सिद्धार्थ ‘बिग बॉस 13’ में ‘सिडनाज’ बने थे. एक समझदार एक्टर और दूसरी पंजाब की चुलबुल शहनाज, दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से ऑडियंल के दिलों को छू लिया था. शो में दोनों पहले अजनबी थे और फिर उनका ऐसा बॉन्ड बना, जिसे आज पूरा देश जानता है. कहा जाता है कि, शो के बाद दोनों एक-दूसरे के रिलेशनशिप में थे. भले ही उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा, लेकिन समय-समय पर दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और केयर को जाहिर कर देते थे. 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज अकेली पड़ गईं.
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से वह बिल्कुल टूट गई थीं. काफी समय तक इस गम में डूबे रहने के बाद शहनाज ने फिल्मी दुनिया में वापसी की और अब खुद को बिजी रख रही हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…