Categories: मनोरंजन

Aamir Khan: गरीबी के दिनों को याद कर आमिर की आंखों में आ गए आंसू, बोले- अब्बा को प्रॉब्लम में देखकर तकलीफ होती थी

Aamir Khan:  बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई गंभीर खुलासे किए हैं. एक्टर अपनी गरीबी के दिनों को याद करते हुए रो पड़े.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का कहना है कि, जब वह बड़े हो रहे थे. तो उनके परिवार की फाइनेंशियल स्टेज को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां थीं. उनके पिता, ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे, इसलिए सभी को लगा कि वे एक लग्जरी लाइफ जीते होंगे. हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं था. ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बातचीत में, आमिर खान ने याद किया कि जब वह लगभग 10 साल के थे, तब परिवार को काफी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ा था. उनके पिता ने एक फिल्म के लिए ब्याज पर कर्ज लिया था, जो करीब आठ साल तक नहीं बन पाई थी. आमिर उस बुरे दौरा के बारे में सोचकर भावुक हो गए, यहां तक की एक्टर की आंखों से आंसू बहने लगे.

ये भी पढ़ें-  Tik Tok Star Megha Thakur Dies: कनाडा में भारतीय मूल की टिकटॉकर मेघा ठाकुर की अचानक मौत, पैरेंट्स ने शेयर की दुखद खबर

कर्ज में डूबे अब्बा को देखकर तकलीफ होती थी

‘लाल सिंह चड्ढा’ एक्टर ने बताया,  “जो चीज हमें सबसे ज्यादा परेशान करती थी वह थी अब्बा जान को देख के क्योंकि वह बहुत ही साधारण इंसान थे. शायद उन्हें इतनी समझ नहीं थी कि उन्हें इतना कर्ज नहीं लेना चाहिए था.’ आमिर ने कहा कि फिल्म के टिकट ब्लैक में बिकने से प्रोड्यूसर्स को भी अक्सर उनका बकाया नहीं मिल पाता था. उन्होंने कहा कि हालांकि उनके पिता की कुछ फिल्में चलीं, लेकिन ‘उनके पास कभी अंधाधुंध पैसा नहीं था.’ “उनको प्रॉब्लम में देखकर तकलीफ होती थी क्योंकि उनके पास पैसों के लिए धमकीभरे फोन आते थे और झगड़ा शुरू हो जाता था फोन पे कि ‘मैं क्या करूं, मेरे पास पैसा नहीं है. मेरी फिल्म अटकी है, मेरे एक्टर्स को बोलिए डेट्स देने को मुझे.”

आमिर ने यह भी बताया कि, “उनके पिता ने तब भी सभी के पैसे लौटाए थे. एक्टर ने याद किया कि कैसे महेश भट्ट अपनी एक फिल्म का बकाया पैसा वापस मिलने पर हैरान हो गए थे, जबकि उन्होंने इसके लिए सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं. उन्होंने याद किया कि, मां उनके लिए जानबूझकर लंबी पैंट खरीदती थीं और उसे मोड़कर पहनाती थीं ताकि पैंट लंबे समय तक चल सकें”.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

49 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

51 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago