दुनिया

G-20: भारत की अध्यक्षता पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जताई खुशी, बोले- मेरे दोस्त मोदी पर मुझे पूरा भरोसा

G-20: भारत ने एक दिसंबर 2022 को आधिकारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता की शुरूआत कर दी है. इस अध्यक्षता की कमान संभालने के बाद तमाम देश भारत और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने के लिए आगे आए हैं. इसी क्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने भी अपना समर्थन देते हुए कहा है कि उम्मीद है कि पीएम मोदी दुनिया में शांति लाने के लिए सभी देशों को एकजुट करेंगे.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य. मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वे हमें और सभी देशों को एकजुट करने का काम करेंगे.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक का भारतीय नागरिकों को तोहफा, 3000 UK वीजा का ऐलान

जो बाइडेन (Joe Biden) ने भी दिया था अपना समर्थन

बाइडेन ने कहा था, “जी-20 की भारतीय अध्यक्षता के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए मैं उत्सुक हूं.” उन्होंने जयवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट पर भी बात किया और कहा कि जलवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट जैसी चुनौतियों से निपटते हुए अमेरिका और भारत टिकाऊ और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे. वहीं, पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय से प्रेरित होकर एकता को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा. उन्होंने कहा था कि भारत आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सूचीबद्ध करेगा.

एक दिसंबर को भारत ने अध्यक्षता की शुरुआत की

भारत ने 1 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर जी20 की अध्यक्षता की शुरुआत की. इंडोनेशिया ने बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, साल 2023 के लिए भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपी थी. इस मौके पर मौजूद पीएम मोदी ने इसे हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व का क्षण बताया था. दिसंबर से हैदराबाद सहित देश में अलग-अलग जगहों पर 200 से ज्यादा जी20 बैठकों की मेजबानी करने की उम्मीद है. साल 2023 में 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाना है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago