मनोरंजन

आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी में आई दरार? इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा- ‘मैं डरी हुई हूं…’

Ira Khan Post: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. कुछ ही समय पहले आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से धूमधाम से शादी रचाई थी. आयरा और नूपुर की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब छाई थी. जहां कपल की शादी को 4 महीने पूरे हो चुके हैं, वहीं आयरा खान की शादी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है.

आयरा खान का लेटेस्ट पोस्ट

आमिर की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं. आयरा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने डर को लेकर बात कर रही हैं. नूपुर शिखरे से शादी के 3 महीने बाद सुपरस्टार की बेटी के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है. इस डीप मैसेज वाले अपने पोस्ट को लेकर आयरा खान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं.

आयरा खान क्यों हैं परेशान?

आयरा खान ने इन क्रिप्टिक पोस्ट्स में लिखा है, ‘मैं डरी हुई हूं. मैं अकेले रहने से डरती हूं. मुझे लाचार होने से डर लगता है. मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं. ‘मैं खो जाने से डरती हूं. दर्द पाने से डरती हूंं. चुप हो जाने से डरती हूं. हर दिन नहीं मुझे हंसते, काम करते, जीते दिखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है ये मुझे जकड़ लेता है. मैं भूल जाती हूं कि अगर मुझे चोट लगती है तो मेरा ख्याल रखने के लिए लोग हैं. मैं भूल जाती हूं कि मैं खुद सक्षम हूं. डर का कोई तोड़ नहीं है लेकिन मदद गाने या फिल्म को देखकर होती है, या फिर जब कोई उन्हें सेफ फील करवाने की कोशिश करता है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा.’

नूपुर ने किया रिएक्ट

आमिर की लाडली की ये पोस्ट इस समय हॉट टॉपिक बन गई है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं. अपनी वाइफ आयरा खान की इस पोस्ट पर खुद नूपुर शिखरे ने भी कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘मैं यहीं हूं.’ डरना, महसूस करना, सांस लेना, जीना है.. ये भी गुजर जाएगा. कुछ अन्य लोग लौट आते हैं. कुछ और बीत जायेंगे. जो बचा है वह प्यार है, जिसे कोई भी पार नहीं कर पाएगा.’

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

4 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago