मनोरंजन

Disha Patani के पिता के साथ हुआ बड़ा Scam, अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगे गए लाखों रुपये, जानें क्या है पूरा मामला?

Disha Patani Father Scam Case: आजकल मनी स्कैमर्स धोखाधड़ी करने से पहले दो बार नहीं सोचते. वे किसी को नहीं छोड़ते, वे बस किसी को फंसाने का मौका तलाशते हैं. अब हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के पिता बड़ी ठगी का शिकार हो गए है.

रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर (Police Officer) जगदीश पाटनी (Jagdish Singh Patani) के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है. यह घोटाला 5 व्यक्तियों के एक समूह द्वारा किया गया था, जिन्होंने उन्हें एक सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने का वादा किया था, शुक्रवार यानी बीते दिन उत्तर प्रदेश के बरेली कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने साझा किया.

किस तरह लिए गए 25 लाख

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा पाटनी के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि शिवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश नाम के लोगों से मिलवाया था. जगदीश शिवेंद्र को पहले से जानते हैं. इन आरोपियों ने दावा किया था कि उनके मजबूत राजनीतिक रिश्ते हैं और वे जगदीश पाटनी को एक सरकारी आयोग में चेयरमैन, वाइस अध्यक्ष या कोई अन्य हाई पोस्ट दिलाएंगे. इस मामले में 5 लोगों के एक समूह ने पाटनी को अपने झांसे में लेकर उनसे 25 लाख रुपये वसूल लिए. आरोपियों ने 5 लाख रुपये नकद लिए और 20 लाख रुपये तीन अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए.

आरोपियों ने पैसे वापस करने का  किया था वादा

उन्होंने शिकायत में ये भी बताया कि तीन महीने तक काम ना होने पर आरोपियों ने पैसे वापस करने का वादा किया था, लेकिन अब वे उन्हें पैसे वापस नहीं कर रहे हैं और उन्हें धमकियां भी देनी शुरू कर दी हैं.

ये भी पढ़ें ये है बॉलीवुड की वो फिल्म जो 8 करोड़ में बनी, और कमाए लगभग 48 करोड़, रातोंरात चमक गई थी स्टार्स की किस्मत

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

50 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago