देश

दुकानों पर नेम प्लेट विवाद: बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह का चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘अगले दो दिनों में…’

दिल्ली में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर विवाद गर्मा गया है. जंगपुरा से बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सभी दुकानों के बाहर स्पष्ट रूप से नेम प्लेट लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और व्यापारिक पारदर्शिता भी बनी रहेगी.

तरविंदर मारवाह ने बातचीत में बताया कि उन्हें कई ग्राहकों से शिकायतें मिली हैं. उनका कहना है कि लोग दुकान का नाम पढ़कर अंदर जाते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह नॉन-वेज की दुकान है. इससे विशेष रूप से शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों को परेशानी होती है.

आधार कार्ड लगाने की भी मांग

मारवाह ने यह भी सुझाव दिया कि दुकानों के बाहर नेम प्लेट के साथ-साथ दुकानदारों का आधार कार्ड भी लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए. इससे व्यापारिक पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी.

अगले दो दिनों में विधानसभा में उठेगा मुद्दा

बीजेपी विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन यह मुद्दा अगले दो दिनों में विधानसभा में भी उठाया जाएगा. उन्होंने इस पहल को ग्राहकों की सुविधा और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

इससे पहले भी अवैध मीट दुकानों पर बैन जैसे मुद्दे उठाए जा चुके हैं. PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी दिल्ली में अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई की बात की थी. अब यह देखना बाकी है कि बीजेपी विधायक की इस मांग पर सरकार क्या प्रतिक्रिया देती है.


ये भी पढ़ें: नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खेतों में जमकर चले लाठी डंडे, दोनों तरफ से कई लोग घायल, पुलिस बल तैनात


 

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

51 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago