राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में इस दिन हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति… राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मनेगा ये महोत्सव

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई है. कार्यक्रम में मात्र एक हफ्ते का समय शेष रह गया है. तो वहीं आज यानी 16 जनवरी से प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे. इसी बीच समय अंतराल में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा. खबर सामने आ रही है कि इस कार्यक्रम में अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) भी अपनी प्रस्तुति देंगी. वह रामायण पर बेस्ड एक डांस ड्रामा प्रस्तुत करेंगी. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है.

अपने कार्यक्रम को लेकर हेमा मालिनी ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है. बता दें कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसमें तमाम फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी. तो वहीं हेमा मालिनी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस को लेकर अयोध्या में मौजूद रहेंगी. उन्होंने बताया है कि वह रामायण पर बेस्ड एक ड्रांस ड्रामा पेश करेंगी. इसके लिए वो और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है. इस वीडियो में हेमा मालिनी ने जय श्रीराम के नारे के साथ अपनी बातचीत शुरू करते हुए बताया कि “मैं पहली बार अयोध्या आ रही हूं और वो भी उस वक्त जब राम लला के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसका कई सालों से लोगों को इंतजार था. उन्होंने आगे बताया कि 14 से 22 जनवरी पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का अमृत महोत्सव, 75वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है.” उन्होंने आगे जानकारी दी कि “उसी वक्त मैं अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर के उद्घाटन और गुरुदेव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अयोध्या धाम में 17 जनवरी 2024 को शाम 7 बजे रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने जा रही हूं.” 75 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा कि आइये सनातन पर्वों को मनाने के लिए हम सब अयोध्या धाम में मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य… एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा अयोध्या धाम, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 11 हजार जवान तैनात

मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. तो वहीं फिल्म जगत के सितारे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे. इसी के साथ देश भर के जाने-माने नेता-मंत्री व क्रिकेट जगत के सितारे भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. कार्यक्रम को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है. चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए जा रहे हैं और एक-एक शख्स पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

53 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago