मनोरंजन

Nikita Rawal के घर से लाखों रुपए की लूट, गर्दन पर चाकू रखकर नौकर ने दी धमकी, एक्‍ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Nikita Rawal: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस निकिता रावल से लाखों रुपये की लूट हुई है. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. ‘गरम मसाला’ और ‘ब्‍लैक एंड व्‍हाइट’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी निक‍िता से बंदूक की नोक पर 3.5 लाख रुपये लूटे गए हैं. निकिता ने बताया कि जब उन्होंने लुटेरों को रोकने की कोश‍िश की कि तो उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई है. एक्‍ट्रेस ने इस बाबत मुंबई पुलिस में FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को ग‍िरफ्तार कर लिया है. लुटेरों में निक‍िता का एक नौकर भी शामिल है. एक्‍ट्रेस का कहना है कि नौकर ने उन्‍हें गर्दन काटने की धमकी दी थी.

इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा समय चुना, जब अभिनेत्री के घर के अधिकांश कर्मचारी घर पर मौजूद नहीं थे, ताकि उनके लिए चीजें आसान हो सकें. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए निकिता ने कहा कि वह गंभीर सदमे की स्थिति में थीं, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि डकैती उनके ही घर के कर्मचारियों द्वारा की गई थी.

नकद के साथ गहने भी लूटे

अभिनेत्री ने आगे कहा कि दुख की बात है कि कैसे लोग पहले भरोसा कमाते हैं और फिर इसका इस हद तक दुरुपयोग करते हैं. आप वास्तव में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं, जब कई गुंडे बंदूक की नोक पर आपकी गर्दन पर चाकू रखकर लगातार धमकियां दे रहे हों कि अगर ऐसा किया तो उसे काट दिया जाएगा. मैंने मांगों के आगे घुटने नहीं टेके. वे लगभग 3.5 लाख नकद और मेरे बहुत सारे आभूषण ले गए, जो मैंने बहुत मेहनत के बाद अपने लिए खरीदे थे.

पुलिस ने नौकर को किया ग‍िरफ्तार

पुलिस ने भी बताया है कि इस पूरी वारदात के पीछे घर का नौकर ही है. प्रमोद नाम के इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई की रहने वाली निकिता रावल ने साल 2010 में फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था. वह कहती हैं, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि जिंदा हूं.’

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago