मनोरंजन

Bigg Boss 17: पहले नॉमिनेशन में ही निशाने पर Mannara Chopra, सनी आर्या से भिड़ गए अभिषेक कुमार

Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 आज से शुरू हो गया है. इस बार बिग बॉस 17 में एक से एक बढ़ के कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है. इन 17 कंटेस्टेंट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा जैसे कई बॉलीवुड सितारें शामिल हैं. लेकिन असली मजा तब आया जब इस सीजन के पहले दिन कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली है. दरअसल ज्यादातर घरवाले मन्नारा चोपड़ा को टारगेट करते नजर आ रहे हैं.

बता दें बिग बॉस 17 में इस सीजन के पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स के हवाइयां उड़ने लगी है. शॉक तब लगता है, जब ‘दिल रूम’ में रहने वाले कंटेस्टेंट्स मन्नारा चोपड़ा का इविक्शन चाहते हैं. यानी वो सभी मिलकर मन्नारा को नॉमिनेट कर देते हैं. अपने ही लोगों की खुद्दारी देखकर मन्नारा रोने लगती हैं, जिसके बाद बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं.

रोने लगीं मन्नारा चोपड़ा

मन्नारा चोपड़ा रोते हुए बोलती हैं, ‘इतने डबल स्टैंडर्ड? वो मेरे सामने कितने अच्छे से बोल रहे हैं. मुझे विक्की की वजह से बहुत बुरा लगा है. अब देखना यह होगा कि मन्रारा चोपड़ा इस हफ्ते घर से बेघर होती हैं या नहीं. मालूम हो कि बिग बॉस मन्नारा, रिंकू धवन और मुनव्वर फारूकी को अपना फेवरेट घोषित कर चुके हैं.

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय हुई जबरदस्त भिड़ंत

वहीं दूसरी ओर, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच जंग जारी है. पहले ही दिन एक-दूसरे पर अटैक करने वाले अभिषेक और ईशा फिर से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं. इस लड़ाई के बीच अरुण आ जाते हैं, और अभिषेक उन पर भी बरस पड़ते हैं. बात यहीं रुकने वाली नहीं है क्योंकि अभिषेक कुमार फिर सनी आर्या से भी झगड़ पड़ते हैं. सनी आर्या बौखला जाते हैं और अभिषेक को ठंड रखने की चेतावनी देते हैं. कुल मिलाकर पहले दो दिनों में ही ‘बिग बॉस 17’ में काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले हैं. देखना यह होगा कि ये लड़ाई-झगड़े इस वीकेंड का वार क्या रंग दिखाएंगे.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago