मकान में विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर इलाके में एक मकान में मंगलवार को विस्फोट हो गया. जिसमें मकान पूरी तरह से ढह गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और लोग भी दबे हो सकते हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए. पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई है. मकान के मलबे में आतिशबाजी के कॉटन भी मिले हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे. हादसा लोहिया नगर में स्थित सत्यकाम स्कूल के पास हुआ है.
जिलाधिकारी डीपक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि “5 लोग घायल हुए हैं, उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. हमारी टीम मलबे को हटा रही है और तलाशी अभियान जारी है. मकान में साबुन रैपिंग और पैकेजिंग का काम होता था. विस्फोट होने की वजह का पता नहीं चल पाया है. जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
बता दें कि इसी साल जून के महीने में एक घर में धमाका हुआ था. जिसमें सठला गांव में स्थित एक मकान की छत जमींदोज हो गई थी. घर में पटाखे बनाने वाले सामान को रखा गया था. जिसके आरोप में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं फरवरी महीने में दौराला में भी कोल्ड स्टोरेज में एक कंप्रेसर फट गया था. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…