मनोरंजन

एक्ट्रेस Sara Ali Khan ने की अमरनाथ यात्रा, भगवान भोलेनाथ से है खास लगाव

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) को भगवान भोलेनाथ से गहरा लगाव है. उन्होंने 2018 में फिल्म केदारनाथ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की. इस फिल्म की शूटिंग केदारघाटी में हुई थी. तब से वह तीर्थयात्रा पर भगवान भोलेनाथ के दरवार में आती रहती हैं. इस बार सारा अली खान ने अमरनाथ यात्रा की है. सारा अमनाथ दर्शन के लिए पैदल ही जाते हुए दिखीं. दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों कश्मीर की वादियों का आनंद ले रही हैं. अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) की सक्सेस के बाद सारा रिलेक्स करने कश्मीर पहुंची हैं. विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

बता दें कि इससे पहले जब चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई थी. देश विदेश के श्रद्धालु चारों धाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे थे. तब सारा अली खान भी केदारनाथ धाम पहुंची. उन्होंने भगवान केदार के दर्शन किए. इस दौरान अभिनेत्री ने जप भी किया. सारा अली खान ने हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया था. वीडियो में अभिनेत्री को अन्य भक्तों के साथ मंदिर के अंदर प्रार्थना करते देखा गया. क्लिप में प्रार्थना करते समय सारा ने पुजारियों के साथ बातचीत की. मंदिर दर्शन के लिए अभिनेता ने गुलाबी रंग की एथनिक पोशाक पहनी हुई थी.

 

बताते चलें कि सारा अली खान पिछले कुछ दिनों से लगातार मंदिरों की यात्रा कर रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस को खासा ट्रोल भी किया जा रहा है. सारा वैसे तो अक्सर मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं लेकिन जब हाल ही में वो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और फिर बाबा केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करती नजर आईं तो नेटिजन्स के निशाने पर आ गईं. हालांकि, एक्ट्रेस ने नेटिजन्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि यह मेरी पर्सनल चॉइस है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

18 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

47 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago