मनोरंजन

ODI World Cup:ICC ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ शेयर की शाहरुख खान की तस्वीर, फैंस बोले- कहते हैं कि किसी चीज को दिल से चाहो…

ODI World Cup:भारत इस साल आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है. इसके लिए शिड्यूल बहुत पहले ही जारी कर दिए गए थे. विश्व कप की शुरुआत से पहले इसकी खास चमचमाती ट्रॉफी को फिलहाल पूरे भारत में घुमाया जा रहा है. वहीं, इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) ने एक तस्वीर शेयर की है. इसमें विश्व कप की ट्रॉफी के साथ सुपरस्टार और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं. वे तस्वीर में आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी को बहुत ही गौर से निहारते हुए दिख रहे हैं. आईसीसी के द्वारा किंग खान की तस्वीर ट्रॉफी के साथ शेयर करने पर उनके फैंस में खुशी की लहर है. बता दें कि किंग खान अपनी आने वाली फिल्म जवान के प्रमोशन में भी लगे हुए हैं.

आईसीसी ने शाहरुख खान की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर कर लिखी खास बात

आईसीसी खान की तस्वीर विश्व कप की ट्रॉफी के साथ शेयर की है. तस्वीर को शेयर करते हुए आईसीसी ने लिखा है,”किंग खान #CWC23 ट्रॉफी यहां करीब है…” वहीं, इसी बीच 20 जुलाई यानी आज आईसीसी ने विश्व कप को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक बार फिर से शाहरुख खान विश्व कप की ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में इतिहास लिखा जाएगा और सपने साकार होंगे. इसके लिए बस एक दिन की जरूरत है.”

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आईसीसी शायद किंग खान को वनडे विश्व कप-2023 के लिए ब्रैंड एंबेसडर बनाने वाली है. हालांकि, इस बात और संभावना को लेकर आईसीसी ने अभी कुछ आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है.

ये भी पढ़ें:किडनी के मरीजों को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज, बीमारी में मिलगा काफी आराम, रिसर्च में हुआ खुलासा

कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो…

वहीं, विश्व कप की ट्रॉफी के साथ अपने अभिनेता को देख फैंस काफी उत्सुक हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा,”बॉलीवुड के बादशाह. भारत के राजा. विश्व का राजा. #CWC23 ट्रॉफी का अनावरण.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,”कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो; तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है.” विश्व कप की ट्रॉफी के साथ किंग खान को देख फैंस में खुशी है. बता दें कि शाहरुख खान भी क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

3 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

6 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

22 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

46 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

54 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago