मनोरंजन

Viral Video | अब प्यार पर भी कट रहा है GST, एक्ट्रेस Vidya Balan ने समझाया कैसे?

वि​द्या बालन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं. सिनेमा में काम करने के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों वह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तमाम कॉमेडी और व्यंग्य वाले वीडियो भी पोस्ट करती हैं, जो काफी चर्चा में रहते हैं.

इन वीडियो में वॉयर ओवर किसी और का होता है और वीडियो बनाने वाला उसके साथ लिप सिंक करता है. ये कंटेट इतने मजेदार होते हैं कि इन्हें सुनने के बाद लोगों का हंस-हंस का बुरा हाल हो जाता है.

विद्या का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो प्यार पर GST (वस्तु एवं सेवा कर) कटने की बात कर रही हैं. ये कॉमेडी वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है और विद्या के अलावा तमाम लोग इसी वॉयर ओवर पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ऐसे वीडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ के कट्टप्पा निभाएंगे प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक का किरदार? एक्टर सत्यराज ने बताई सच्चाई


वी​डियो में क्या है

विद्या बालन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट करती नजर आती हैं. उन्हें एक फोन आता है और सामने वाला उनसे पूछता है कि सच-सच बताना कि मुझसे कितना प्यार करती हो. इस पर वो सोचकर बोलती हैं कि 72 परसेंट. फिर सामने वाला पूछता है कि 72 ही क्यों 100 परसेंट क्यों नहीं? इसका वह जो जवाब देती हैं, इसे सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे. हालांकि हमने इसे आपको हिंदी में बताया है, लेकिन ये वॉयसओवर भोजपुरी में है. आइए आपको बताते हैं कि भोजपुरी में क्या कहा गया है.

भोजपुरी में क्या कहा

विद्या को कहीं से फोन आता है तो वो पूछने वाले लहजे में कहती हैं, ‘हां’. इस पर सामने से आवाज आती है, ‘करेजा! ए बेरा (समय) साफ-सुथरा बात बतावा हमरा से.’ तो वह चौंक कर पूछती हैं, ‘का हो?’. सामने वाला बोलता है, ‘तू हमरा से केतना परसेंट प्यार करेलू?’ विद्या फिर पूछती हैं, ‘हम’ तो सामने वाला कहता है, ‘हां’.

इसके जवाब में विद्या कहती हैं, ‘72 परसेंट’ तो सामने वाला चौंककर कहता है, ‘72 परसेंट? 100 परसेंट, काहें न हो?’ इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘काहे कि 28 परसेंट GST कटेला.’ उसके बाद सन्नाटा छा जाता है.

विद्या बालन

विद्या बालन महिला प्रधान फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के साथ हिंदी सिनेमा में महिलाओं के चित्रण में बदलाव लाने के लिए जानी जानी जाती हैं. उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान ​हासिल किए हैं. उन्हें साल 2014 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उनकी प्रमुख फिल्मों में पा (2009), इश्किया (2010), नो वन किल्ड जेसिका (2011), कहानी (2012), और द डर्टी पिक्चर (2011) शामिल हैं. द डर्टी पिक्चर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

7 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

10 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

52 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

53 minutes ago