फोटो-सोशल मीडिया
Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट व बदसलूकी की घटना के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख लगातार भाजपा के निशाने पर हैं. स्वाति भी लगातार आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ ही अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही हैं. स्वाति के साथ हुई घटना को लेकर सीएम केजरीवाल का पहली बार बयान सामने आया है, इसके बाद स्वाति ने उन पर पलटवार किया है.
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे BJP का एजेंट बुलाया गया, मेरा चरित्र हरण कराया गया, काट पीट के वीडियो लीक की गई, मेरी Victim Shaming की गई, आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पे दोबारा आने दिया और सबूत से छेड़छाड़ की गई.’
उन्होंने कहा, ‘आरोपी के लिए खुद सड़क पर उतर गए और अब मुख्यमंत्री साहब, जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए. इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी. मैं इसे नहीं मानती. कथनी और करनी एक समान होनी चाहिए.’
ये भी पढ़ें: Swati Maliwal: अब स्वाति मालीवाल ने AAP नेताओं को लेकर किया ये दावा, लगाया बड़ा आरोप
सीएम केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को लेकर पहली बार दिए बयान में कहा था, ‘मैं स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच, न्याय चाहता हूं, क्योंकि घटना के दो संस्करण हैं.’ उन्होंने ये भी कहा कि यह मामला कोर्ट में है, इसलिए वे इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते हैं.
उन्होंने आगे कहा था, ‘इतना जरूर कहना चाहता हूं कि पुलिस को दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए.’ घटना के वक्त आवास पर मौजूद रहने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि हां वह आवास में मौजूद थे, लेकिन घटनास्थल पर नहीं थे.
बता दें कि स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी उनके निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…