मनोरंजन

Adipurush Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘आदिपुरुष’, मंगलवार को भी बजरंग बली रहे रुष्ट

Adipurush Box Office Collection Day 5: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हुई थी. जिसने धमाकेदार ओपनिंग से पहले ही 500 करोड़ के बजट की आधे से ज्यादा रकम जुटा ली थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. लेकिन चौथे और पांचवे दिन की कमाई देखकर लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी. जबकि फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन कर चुकी है. तो आइए जानते है ‘आदिपुरुष’ ने पांचवे दिन कितनी कमाई की है.

‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के पांचवे दिन कितना किया कारोबार

आदिपुरुष ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 10.80 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई भारत में 247.90 करोड़ हो गई है. वहीं चार दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 86.75 करोड़, दूसरे दिन 65.27 करोड़. तीसरे दिन 69.1 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ की कमाई कर चुकी है. हालांकि देखना होगा कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई कितनी हो पाती है.

एसोसिएशन ने की ‘आदिपुरुष’ पर बैन लगाने की मांग

अभी तक ‘आदिपुरुष’ के कंटेंट से आपत्ति जता रहे लोग सोशल मीडिया पर ही गुस्सा जाहिर कर रहे थे. लेकिन मंगलवार को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म को लेकर सीधा प्रधानमंत्री के नाम लेटर लिखते हुए ‘आदिपुरुष’ पर बैन लगाने की मांग की और कहा कि ‘ये फिल्म भगवान राम और रावण को भी किसी वीडियो गेम के किरदार की तरह दिखाती है. लेटर में यह भी कहा गया कि फिल्म के डायलॉग देश और दुनिया में हर भारतीय की भावना आहत करने वाली हैं.

ये भी पढ़े: International Yoga Day 2023: योग से फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

‘आदिपुरुष’ के लिए मुनाफा कमाना हुआ मुश्किल

‘आदिपुरुष’ पर मचे हंगामे ने फिल्म को लेकर जनता का जायका बिगाड़ दिया है.फिल्म के घटते कलेक्शन को देखकर ये क्लियर हो गया है कि लोग अब इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार भी सुस्त होती जा रही है. ऐसे में 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा कमाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

23 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

23 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

30 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago