देश

UP Weather: खुशनुमा हुआ यूपी का मौसम, बिपरजॉय के असर से लखनऊ, कानपुर, कन्नौज और नोएडा से गोरखपुर तक जमकर बरसे बदरा

UP Weather: पूरे उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के तमाम हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. कल रात से शुरू हुई बारिश और बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. भारी बारिश के बाद तमाम शहरों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं. पिछली रात से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जहां आम जनमानस की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है तो वहीं कड़ाके की धूप और लू से लोगों को राहत मिली है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आसपास के इलाकों और कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज,छिबरामऊ,सिकंदरपुर, तिर्वा, सौरिख और गुरसहायगंज सहित तमाम हिस्सों में हुई बारिश के बाद राहत मिली है. बता दें कि मंगलवार को ही बादलों का आवाजाही शुरू हो गई थी और बारिश के आसार नजर आने लगे थे. इसी बीच देर रात नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश पहले ही हुई और इसके बाद लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक के हिस्सों में देर रात बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया.

ये भी पढ़ें- World Yoga Day 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया Yoga, बोले- योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है

हफ्ते भर होती रहेगी बारिश

वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि, इस हफ्ते छिटपुट बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. बिपरजॉय चक्रवात के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के असर से भी बदली-बारिश का दौर चलेगा. राजधानी लखनऊ के साथ ही सुल्तानपुर, बाराबंकी इलाकों में दोपहर से ही हल्की-हल्की बारिश के बाद ही देर रात तक तेज बारिश हुई तो वहीं गोरखपुर से लेकर संतकबीरनगर, कुशीनगर सहित तमाम इलाकों में दिन में भी बदली छाई रही और फिर देर रात में लगातार जमकर बारिश हुई.

जगह-जगह हुए बिजली के फॉल्ट ने लोगों को डाला संकट में

बता दें कि बारिश के असर से मंगलवार को अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं दिन का पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले रात का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दिन में इंट्रीगल यूनिवर्सिटी के पास 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. तो वहीं मौसम विज्ञानियों ने बुधवार के लिए एक से दो स्पेल बारिश के आसार जताए हैं. तो वहीं जहां एक ओर लोगों को बारिश के बाद तेज धूप से राहत मिली तो वहीं बिजली संकट बढ़ गया है. जगह-जगह हुए फॉल्ट ने लोगों को संकट में डाल दिया.

कन्नौज के तमाम हिस्से हुए जलमग्न

वहीं भारी बारिश के बाद कन्नौज के तमाम हिस्से जलमग्न हो गए हैं जो कि नगर पालिका के दावों की पोल खोल रहे हैं. कन्नौज,छिबरामऊ,सिकंदरपुर, तिर्वा, सौरिख और गुरसहायगंज में हुई भीषण बारिश के कारण जहां कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. छिबरामऊ का मेन बाजार भी बारिश के बाद भर गया है और राहगीरों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं नगर के इंद्रानगर में बारिश के कारण नालियों से निकली गंदगी और कीचड ने साफ सफाई के दावों की पोल खोल दी है. वहीं नगर पालिकाध्यक्ष को समस्या से लोगों ने अवगत कराना चाहा लेकिन फोन पर उन्होंने किसी की फरियाद नहीं सुनी. कमोबेश यही स्थिति प्रदेश के तमाम जिलों की बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

3 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

11 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago