राम बने अरुण गोविल और प्रभास
Adipurush: प्रभास स्टारर और रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर लोगों की अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. फिल्म के कुछ सीन तो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. वहीं निर्माता से लेकर इसके लेखक तक पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. वहीं रामानंद सागक कृत रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी मेकर्स पर भड़कते हुए दिखे.
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर ने दी सफाई
वहीं फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर इसके राइटर मनोज मुंतशिर और डायरेक्टर ओम राउत ने कई इंटरव्यू में अपनी सफाई दी है. अपनी सफाई में डायलॉग राइटर मनोज मुंतसिर का कहना है कि फिल्म को आसान भाषा में समझने के लिए ऐसे डायलॉग रखे हैं. वहीं दर्शक इसे लेकर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं दिखते. फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद ट्विटर यूजर्स रामानंद सागर और उनकी ‘रामायण’ को याद कर रहे हैं. ऐसे में ‘रामायण’ में राम बने अरुण गोविल ने भी इस फिल्म को लेकरअपनी प्रतिक्रिया दी है. अरुण गोविल इस बात से सबसे ज्यादा हैरान दिखे कि मेकर्स ने इस तरह से इस फिल्म को बनाने का फैसला ही क्यों किया.
लोगों की आस्था से जुड़ा है रामायण
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि रामायण आस्था का सवाल है और इस तरह की चीजें दिखाया जाना किसी भी तरह से स्वीकार करने लायक नहीं है. अरुण गोविल अपनी बात पूरी करते हुए कहते हैं कि, ‘रामायण हमारे लिए आस्था का विषय है और इसके स्वरूप से किसी भी तरह से छेड़छाड़ अस्वीकार्य है.’ वहीं अपनी बात में उन्होंने यह भी कहा कि रामायण को मॉडर्न कॉन्सेप्ट के साथ जोड़ना बिल्कुल गलत है.
इसे भी पढ़ें: Shahrukh-Aryan Khan: इस शो में पहली बार एक साथ नजर आएंगे शाहरुख-आर्यन, गौरी भी कर सकती हैं शिरकत
अरुण गोविल आदिपुरुष को लेकर यहां तक कह डाला कि, “फिल्म के जो स्पेशल इफेक्ट हैं वह बिल्कुल अलग पहलू है. यह किरदारों को सही तरीके से पेश करने के बारे में है. इस पर पूरी गंभीरता से विचार करना होगा.’ वहीं फिल्म के डायलॉग को लेकर उन्होंने यहां तक कह डाला कि, “मैं रामायण में इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करता.” उन्होंने कहा कि मेकर्स ने हॉलीवुड शैली में रामायण बनाई है, जिसे पचाना मुश्किल हो रहा है. अरुण गोविल आगे कहते हैं, “मुझे नहीं समझ आ रहा है कि इस फिल्म को बनाने के बारे में मेकर्स की क्या सोच है.”
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…