खेल

टॉप-4 पर लटकी तलवार, Team India में बदलाव का प्लान तैयार!

BCCI Plan for Transition in Team India: अगले महीने से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम ही है. हालांकि इस दौरे के बाद एक खास प्लान के तहत टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव होने हैं. बताया जा रहा है कि सोची समझी रणनीति के तहत टीम इंडिया में काफी फेरबदल होगा. दरअसल, डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया के फ्लॉप शो के बाद बदलाव की मांग तेज हो गई है. भारतीय चयनकर्ता कोई गलती दोहराने का जोखिम अब नहीं लेंगे. बड़ी बात ये है कि इस बदलाव की जद में जो बड़े नाम शामिल है वो टीम इंडिया के ‘फैब फोर’ मतलब रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा. लिहाजा इस बार बदलाव का हर कदम फूंक-फूंककर उठाया जाएगा.

जैसा कि इंडियन एक्सप्रेस का मानना है, वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टीम इंडिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. यानी फैब फोर खेलते नजर आएंगे. लेकिन इस सीरीज के बाद टीम इंडिया में बदलाव का सिलसिला धीरे-धीरे शुरू होगा. बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए एक मजबूत टीम बनाने का लक्ष्य बना रहा है. इसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण होगा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ये कैच नहीं बल्लेबाज के साथ था ‘खिलवाड़’ है, क्रिकेट इतिहास का बेस्ट कैच!

टीम इंडिया में बदलाव का प्लान तैयार! 

ऐसा नहीं है कि इन टॉप-4 का पत्ता अब कट चुका है. इनमें अभी काफी कुछ बाकी है. लेकिन इसके लिए उन्हें परफॉर्म करना होगा. बात अगर फैब 4 की करे तो रहाणे और विराट कोहली ने काफी हद तक परफॉर्म किया है लेकिन पुजारा और रोहित का बल्ला खामोश रहा. रोहित शर्मा के साथ फिटनेस का मसला है लेकिन BCCI के पास अभी कोई विकल्प नहीं. यानी वर्ल्ड कप तक उनका कप्तान बने रहना तय है. वहीं BCCI का इरादा अभी टेस्ट टीम में किसी छेड़-छाड़ का नहीं. यानी पुजारा के पास अब भी मौका है अपनी जगह थोड़े समय और कायम रखने का. ऐसे में माना जा रहा है कि टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव वनडे टीम से शुरू होगा. जिसमें  यशस्वी जायसवाल और महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ युवा बल्लेबाज के रूप में सबसे बड़े विकल्प हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

23 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

46 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

57 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago