मनोरंजन

सलमान खान के बाद अब Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी के आरोप में फंसे फैजान खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘मेरा फोन …’

Shahrukh Khan Death Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब ‘जवान’ स्टार शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी मिलने की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री और शाहरुख के फैन्स हैरान है. पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने फैजान खान के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. हालांकि आरोपी फैजान ने पुलिस के सामने बड़ा दावा किया है कि उसका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था. बता दें, 2 नवंबर के दिन ही शाहरुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया था.

आरोपी फैजान ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस ने शाहरुख खाम को धमकी देने के आरोप में जिस शख्स के फोन से कॉल किया था उससे पूछताछ की. वहीं उसने एक अलग ही कहानी बताई. इस शख्स का नाम फैजान है जो पेशे से एक वकील है. उसने दावा किया है कि उसका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था. उसने कहा कि मेरा नाम और नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया है. मेरा फोन 2 नवंबर को रायपुर में चोरी हो गया था मैने शिकायत दर्ज करवाई थी वीवो का फोन था.’

शाहरुख खान के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

आरोपी फैजान ने आगे कहा कि मैं पेशे से एक वकील हूं और मैने पहले ही मुंबई पुलिस कमिश्नर को शाहरुख खान के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की है. मेरा वीवो का फोन है, मुंबई पुलिस की टीम सुबह 11 बजे आई थी 2 अधिकारी थे. मैंने पुलिस स्टेशन जाकर बयान दिया था. मुझे मुंबई आने के लिए कहा गया है. मैं 13 नवंबर को मुंबई आऊंगा.’

ये भी पढ़ें:‘The Sabarmati Report’ फिल्म के लिए Vikrant Massey को क्यों मिल रही जान से मारने की धमकी, एक्टर ने बताया डरा देने वाला सच!

धमकी में शाहरुख को क्या कहा गया?

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान के नाम धमकी भरा कॉल बांद्रा पुलिस को 5 नवंबर को, दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर आया था. धमकी में कहा गया- ‘शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना… अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा.’ जब पुलिस ने उसकी पहचान पूछी तो उसने कहा- ‘ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है, अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.’ जिसके बाद पुलिस की टीम ने नंबर की आखिरी लोकेशन का पता लगाया और रायपुर में फैजान से पूछताछ की. वहीं, पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है.

सलमान खान को पहले से मिल रही धमकियां

पिछले महीने मुंबई में पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद से ही सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी जो न सिर्फ बाबा सिद्दीकी के दोस्त थे बल्कि लॉरेंस बिश्नोई की उनसे पुरानी दुश्मनी भी रही है. अक्टूबर के बाद सलमान के नाम पर दो अलग-अलग मौकों पर धमकी दी जा चुकी है और पुलिस ने इस घटनाओं में गिरफ्तारियां भी की है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

18 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

48 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

57 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago